भारत की शान है तिरंगा
हमारा मान है तिरंगा
जवान की आन-बान है तिरंगा
दुश्मनों का बुरा अंजाम है तिरंगा
भारत की आवाम की पहचान है तिरंगा
भारतीयों का अरमान है लहराता तिरंगा
जीत का एलान है तिरंगा
किसान की जान है तिरंगा
हर एक इंसान का चारों धाम है तिरंगा
जिसके आगे मस्तक ऊंचा ऐसा चढ़ान है तिरंगा
तीन रंग से चमकता है हमारा तिरंगा
राष्ट्रीय गान में फहराए तिरंगा
भारत विकास का अभियान है तिरंगा
हिन्दुस्तान का अभिमान है तिरंगा
मेरे लिए मेरा ध्यान है तिरंगा
आज मेरी कविता का कलाम है तिरंगा
भारत की शान है तिरंगा
भारत की शान है तिरंगा।
Copyright © 2021 Jalpa lalani ‘Zoya’
स्वरचित / सर्वाधिकार सुरक्षित
देश के आजाद होने के बाद संविधान सभा में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 22 जुलाई 1947 को तिरंगे झंडे को राष्ट्रीय ध्वज घोषित किया था। हमारे देश की शान है तिरंगा झंडा।
आप सभी को तिरंगा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।🇮🇳
Image Credit: Google
बहुत सुन्दर देशभक्तिपूर्ण कविता |
LikeLiked by 1 person
बहुत शुक्रिया आपका🙏
LikeLiked by 1 person
देशभक्ति के सुंदर भावों से पूर्ण रचना 👏👏👏😊
LikeLiked by 1 person
बहुत बहुत धन्यवाद
LikeLiked by 2 people
भारत की शान है तिरंगा👌👌👌
हमारा गुरुर,अभिमान है तिरंगा।
खूबसूरत रचना। जय हिंद।
LikeLiked by 3 people
बहुत बहुत धन्यवाद। जय हिन्द।
LikeLiked by 1 person
Beautiful Zoya!
LikeLiked by 2 people
Thank you!
LikeLiked by 2 people